{"_id":"58ebc3e14f1c1b462dcf5508","slug":"do-not-take-any-law-in-your-hands-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें-डीएम
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बागपत शराब बंदी
- फोटो : SELF
जिला मजिस्ट्रेट के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि शराब की पुरानी दुकानें स्टेट हाईवे से हटा कर अन्य स्थलों पर शिफ्ट की जा रही हैं। कुछ स्थानों से तोड़फोड़ व अराजकता की शिकायतें मिल रही हैं। यह उचित नहीं है। अगर किसी को कोई शिकायत या दिक्कत है तो सीधे संपर्क कर अपनी समस्या का निदान कराए। किसी भी कार्रवाई के लिये मजबूर न करें।
डीएम ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी पूर्ण सहयोग करें। किसी को भी तोड़फोड़ करने, अराजकता फैलाने या कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि शराब की दुकानें धार्मिक स्थलों के आसपास न हों। स्थानीय लेखपाल व एसडीएम की रिपोर्ट के पश्चात ही शराब की दुकानें समुचित स्थान पर शिफ्ट कराई जा रही हैं। जहां से किसी को कोई दिक्कत न रहे। कुछ अराजक तत्व अवसर का लाभ उठाकर अराजकता फैलाना चाहते हैं, ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। किसी को अगर कोई समस्या है तो तुरंत संज्ञान में लाए, उसका तुरंत निराकरण किया जाएगा।