{"_id":"58d7ff5f4f1c1ba6091a13ee","slug":"do-gharon-mein-lagee-aag-baalika-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में लगी आग, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में लगी आग, बालिका की मौत
amar ujala
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
जला घर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए अग्निकांड में एक बालिका की मौत हो गई और एक भैंस भी जलकर मर गई। इससे घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। दोपहर के समय चल रही तेज हवा के कारण आग और फैल गई।
पटियाली के नगला मुंशी में गेहूं की बाली भूनते समय उठी चिंगारी से दो घर जल गए। बताया गया कि दोपहर के समय में महावीर के घर के बाहर कुछ बच्चे गेहूं की बाली भून रहे थे। इसी दौरान कोई चिंगारी महावीर के घर के छप्पर पर पड़ गई। देखते ही देखते छप्पर से तेज लपटें उठने लगीं।
तेज हवा के झोके के साथ आग ने लालाराम के मकान को भी चपेट में ले लिया। आग पूरे घर में फैल गई। महावीर की पुत्री गुड्डी (7 वर्ष) घर के अंदर आग में घिर गई। गुड्डी के चीखने की आवाज महावीर और ग्रामीणों ने सुनी, तो आग की लपटों के बीच से उसे बमुश्किल बाहर निकाला। ग्रामीण उसे झुलसी अवस्था सरकारी चिकित्सालय ले गए जहां उसकी मौत हो गई। गुड्डी की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महावीर और लालाराम के घर का अनाज, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर एसडीएम परवेज अहमद राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आग पर फायरब्रिगेड ने काबू पाया।
इधर, पटियाली के मोहल्ला काजी में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से कासिम, मुन्ना, मेंहदी हसन की भूसे की बुर्जियां जल गईं। इरशाद के मकान में भी आग फैल गई जिससे काफी नुकसान हो गया।
ग्राम म्यांसुर में अमर सिंह के घर में लगी आग से घेर में बंधी भैंस झुलसकर मर गई। आग इतनी बिकराल थी कि परिवारीजन भैंस को खोल ही नहीं पाए। अमर सिंह के घर का सब सामान जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। घर में रखी सरसों और गेहूं की बोरियां भी जल गईं। अमर सिंह की पत्नी कमला देवी भी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गईं। पटियाली के तहसीलदार सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई।