फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   do dukaanen jalee, laakhon ka saamaan raakh

दो दुकानें जली, लाखों का सामान राख

Thu, 18 May 2017 11:07 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 18 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
do dukaanen jalee, laakhon ka saamaan raakh
इलेक्ट्रान‌‌िक्स की जली दुकानें देखते लोग। - फोटो : amar ujala
 घंटाघर स्थित सगे भाईयों की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में बुधवार रात आग लग गई। इससे करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गश्त पर रही कोबरा पुलिस ने दमकल को सूचना दी। आग बुझाने में घंटों दमकल कर्मी जूझते रहे।
विज्ञापन



मेहता पार्क के पीछे गली बलदेव सहाय निवासी नीरज उर्फ कल्लू तथा अशोक कुमार की घंटाघर पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान बेचने तथा रिपेयरिंग की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की रात भी दोनों भाई दुकानें बंद कर घर चले गए थे। रात करीब दो बजे उनकी दुकान में आग लग गई। गश्त कर रहे कोबरा पुलिस के सिपाहियों की नजर दुकान से निकलते धुएं पर पड़ी, तो उन्होंने दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई।
विज्ञापन


दुकान जलने की सूचना लगते ही नीरज और अशोक भी मौके पर पहुंचे। अशोक ने बताया कि उसकी दुकान से करीब सात लाख रुपये का सामान जला है। वहीं नीरज के मुताबिक उसे भी आग लगने से कम से कम दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित भाइयों ने आग लगने की तहरीर थाने में दे दी है। वहीं माना जा रहा है कि दुकान में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed