फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DM takes a tough stance on negligence regarding the repair of Arind river embankments.

Etah News: अरिंद नदी के तटबंधों की मरम्मत में लापरवाही पर डीएम सख्त

Fri, 19 Jun 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
DM takes a tough stance on negligence regarding the repair of Arind river embankments.
मिरहची में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश उपाध्याय विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए। संव
एटा। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अरिंद नदी के तटबंधों की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बीते वर्ष अरिंद नदी के तटबंध क्षतिग्रस्त होने व समय रहते आवश्यक तैयारियां न होने के कारण निधौली कलां क्षेत्र के 20 से 25 गांवों में बाढ़ व जलप्लावन की गंभीर स्थिति हो गई थी। नगला फकीर, सिंदरी, रामनगर, नादर, पृथ्वीपुर, गुड़ा, लहरा और ततारपुर दोयम समेत कई गांव प्रभावित हुए थे। फसलें नष्ट हुई थीं और विद्यालय परिसरों में पानी भर जाने से शैक्षणिक गतिविधियां भी बाधित हुई थीं।
विज्ञापन

बोले इसके बाद भी यदि तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है तो यह चिंता का विषय है। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में कई संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक कार्य अधूरे पाए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील स्थलों पर तत्काल मरम्मत व सुरक्षा कार्य शुरू कराए जाएं और उनकी नियमित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। चेतावनी दी कि यदि लापरवाही के कारण बाढ़, जलप्लावन या जन-धन की हानि होती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रभारी आपदा व अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, अपर उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारूकी, उप जिलाधिकारी विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई तुषारकांति राजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियोजन को मजबूत बनाने और ड्रग्स के खिलाफ सख्ती पर जोर
एटा। डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी इलामारन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों व नारकोटिक्स मामलों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान न्यायालयों में लंबित मुकदमों, दोषसिद्धि-दोषमुक्ति के मामलों व मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की प्रगति पर चर्चा की गई।
डीएम ने कहा कि जिन मामलों में न्यायालय की ओर से दोषसिद्धि या दोषमुक्ति का निर्णय दिया गया है उनकी पत्रावलियों का गंभीरता से अध्ययन किया जाए। उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं की ओर से प्रस्तुत तर्कों, न्यायालय की टिप्पणियों व फैसलों के आधार बने प्रमुख बिंदुओं का विश्लेषण कर अभियोजन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए जिससे दोष सिद्धि का प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
नारकोटिक्स मामलों की समीक्षा के दौरान डीएम ने पुलिस विभाग व ड्रग इंस्पेक्टर को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि बिना लाइसेंस संचालित व अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में विवेचना से लेकर न्यायालय में पैरवी तक विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। कहा कि ऐसे मामलों में फोरेंसिक रिपोर्ट, वैज्ञानिक परीक्षणों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। बैठक में ये भी निर्देश दिए गए कि गंभीर मामलों की नियमित समीक्षा की जाए व विवेचना और अभियोजन से जुड़े अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में कार्रवाई करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, अभियोजन अधिकारी द्विजेंद्र सिंह, डीजीसी रेशपाल सिंह, आबकारी अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर, जिला शासकीय अधिवक्ता और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण हों विकास कार्य
मिरहची। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सर्वेश उपाध्याय ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्य एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बड़ोली गांव पर निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर उन्हाेंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने की चेतावनी दी है।


नगर क्षेत्र में संचालित गोशाला का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने गोशाला में संरक्षित गोवंशों की बेहतर देखभाल और हरा चारा, भूसा, पानी आदि के पुख्ता इंतजाम किए जाने को कहा। निरीक्षण में उन्होंने नगरीय क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चौकस रखने को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विशेष यादव, सत्यम राघव, प्रेम यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed