फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DM given instructions to cut the salaries of four teachers

डीएम ने दिए चार शिक्षिकाओं के वेतन काटने के निर्देश

Thu, 31 Dec 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 31 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
DM given instructions to cut the salaries of four teachers
 जिलाधिकारी ने गुरुवार को शीतलपुर ब्लॉक के असरौली और कसैटी गांव स्थित प्राथमिक और जूनियर स्कूल का औचक निरीक्षण कर शिक्षा में गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खामी मिलने पर डीएम ने कसैटी विद्यालय की चार शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये है।
विज्ञापन

डीएम निधि केसरवानी ने गुुरुवार को कासगंज रोड स्थित असरौली गांव के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण व्यवस्थाओं और एमडीएम का औचक निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता परखने की कोशिश की। प्राथमिक विद्यालय में डीएम को 131 विद्यार्थी पंजीकृत में से 63 ही उपस्थित मिले। जबकि शिक्षिका शकुंतला अनुपस्थित मिलीं। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत  42 छात्र  में से महज 18 उपस्थित थे। डीएम ने कक्षा 6 के विद्यार्थियों से सवाल भी पूछे और टीचर्स को गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। डीएम ने कसैटी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां काफी संख्या में बच्चे अनुपस्थित मिले। डीएम ने छात्र से अंग्रेजी की किताब पढ़वा कर देखी तो वह नहीं पढ़ सका। कसैटी के प्राइमरी स्कूल की शिक्षिकाएं वंदना, गीता, नीलम, संगीता निरीक्षण के दौरान क्लास में पढ़ाने की बजाय बैठी मिली, इस पर जमकर फटकार लगाई। साथ ही चारो शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed