फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DLAD paper gose viral

डीएलएड का पेपर हुआ वायरल

Thu, 04 Feb 2021 07:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
DLAD paper gose viral
गली में खड़े होकर छात्रों को प्रश्नों के उत्तर बेंचता युवक । - फोटो : ETAH
एटा। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अंग्रेजी का पर्चा वायरल हुआ। कॉलेजों के बाहर छात्र-छात्राएं इसे पांच सौ से आठ सौ रुपये तक में खरीदकर कॉलेज लेकर पहुंच गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वीकारा की पेपर कहीं और लीक हुआ होगा, यहां सिर्फ वायरल हुआ है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भी लीक पर्चा खरीदने को लेकर छात्र एकत्र हो गए। अमर उजाला की टीम पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई और देखते ही देखते छात्र इधर-उधर हो गए, जबकि पर्चा बेचने वाला युवक लापता हो गया।
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली में हिंदी, दूसरी में अंग्रेजी और तीसरी पाली में शांत शिक्षा एवं सतत विकास की परीक्षा आठ केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में 2851 पंजीकृत छात्रों में से 39 अनुपस्थित रहे और 2812 उपस्थित रहे। दोपहर की पाली में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र शुरू होने के 15 मिनट पूर्व जीटी रोड पर एक होटल के बाहर छात्रों का झुंड इकट्ठा हो गया, पता चला कि पेपर वायरल हुआ है। छात्र-छात्राओं ने पेपर अपने मोबाइल में लिए और अलग-अलग कॉलेजों में चले गए। देखते ही देखते शहर के लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर वायरल हो गया।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर तीसरे दिन कड़ाई बरती गई। यहां लीक पर्चे की नकल हाथ, कागज, पेपर आदि पर लिखकर लाए छात्र-छात्राओं को पकड़ लिया गया। उन्हें नकल सामग्री मिटाने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed