फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DJ operator dies after falling from vehicle, 8 Kanwariyas injured

Etah News: डीजे वाहन से गिरकर संचालक की मौत, 8 कांवड़िये घायल

Mon, 29 Jul 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
DJ operator dies after falling from vehicle, 8 Kanwariyas injured
घायल कांवड़िया। - फोटो : घायल कांवड़िया।
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में आठ कांवड़िये घायल हो गए। कांवड़ यात्रा में जा रहे वाहन से गिरकर डीजे संचालक की मौत हो गई। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के जिन्हैरा निवासी संजू (35) डीजे संचालन का काम करते थे। रविवार की देर रात कांवड़ यात्रा में डीजे वाहन के ऊपर बैठे हुए थे। थाना कोतवाली सोरों के गांव होडलपुर के पास वाहन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक इनको सड़क पर गिरा छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संजू को जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में कांवड़िया भूप सिंह, राजेश और राजकुमार निवासी अहमदाबाद थाना बागवाला घायल हो गए। कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड पर कुलदीप निवासी अवंतीबाई नगर, सुमित कुमार और विजय निवासी ओमनगर थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं। सोमवार को कोतवाली देहात के गांव नगला अन्नी के रहने वाले भूपेंद्र और सज्जन सिंह कांवड़ लेने जा रहे थे। इनकी बाइक की कासगंज कोतवाली क्षेत्र में सोरों मार्ग पर मैक्स पिकअप से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों घायलों को जिला अस्पताल कासगंज लाया गया। वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed