{"_id":"a46b5f3fd2a7fcee00ea4f71ac12b9f4","slug":"diwali-shopping-rush-drew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर खरीददारी को उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर खरीददारी को उमड़ी भीड़
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
दीपोत्सव पर मंगलवार को भी खरीददारी का दौर जारी है। मंगलवार को बाजारों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। धनतेरस पर आधी रात तक खुलीं दुकानें मंगलवार सुबह दोबारा गुलजार हो गईं। आभूषण की दुकानों पर भी दिनभर खासी भीड़ नजर आई। वहीं, छोटी दिवाली को लेकर अन्य सामानों की भी बिक्री बढने से खाद्य सामग्री, मिष्ठान, खील, बताशे,ड्राइफ्रूट्स, विद्युत सामान दुकानों पर भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक यहां ग्राहकों का तांता लगा रहा। पर्व पर गिफ्ट कलैक्शन की दुकानों पर भी भीड़ रही।
दीपोत्सव पर्व को लेकर बाजार ही नहीं शहर की सड़कों पर भी मंगलवार को भीड़ दिखाई दी। इसके चलते शहर में लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। दुकानों के आगे सजाए गए सामान भी अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। घंटाघर, बाबूगंज और गांधी मार्केट में लोगों का पैदल निकलना दूभर हो रहा था। वहीं, छोटी दीपावली की शाम से घरों के बाहर चाइनीज झालरों की रंगबिरंगी चमक देखने को मिली। इसके अलावा घरों में दीपावली पूजन, लजीज पकवान बनाने की तैयारियों में व्यस्त दिखाई दीं।