{"_id":"5fa833348ebc3e9ba96a7fd9","slug":"diwali-diwali-news-hindi-news-etah-diwali-hindi-news-etah-etah-news-agr4672071167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्य नक्षत्र : गहने और जरूरी सामान खरीदा, बाजार में चार करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्य नक्षत्र : गहने और जरूरी सामान खरीदा, बाजार में चार करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
शहर के घंटाघर बाजार में दिखी भीड़ ।
- फोटो : ETAH
एटा/जलेसर। दीपोत्सव के पांच दिवसीय त्योहार से पूर्व रविवार को पुष्य नक्षत्र पड़ने से बाजार में खरीदार उमड़ आए। सर्वाधिक भीड़ बाइक तथा कार शोरूम के साथ आभूषण खरीदने के दुकानों पर रही। इस दौरान लोगों ने इलेक्ट्रानिक्स के सामान भी खरीदे। बड़ी संख्या में लोगों ने धनतेरस के लिए आज के दिन ही खरीदारी की। धनतेरस के लिए व्यापारियों ने दुकान और शोरूम सजा लिए हैं।
पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का अपना महत्व है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु से घर में धन्य-धान्य की बढ़ोतरी होती है। शहर के जीटी रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स शोरूम पर काफी भीड़ रही। यहां लोगों ने एलईडी टीवी, फ्रीज, मोबाइल, माइक्रोवेव ओवन, मिक्सी, एसी और अन्य सामान खरीदे। वहीं, दुकानदारों द्वारा ऑफ सीजन वस्तुओं पर विशेष छूट के चलते एसी भी बिके। उधर, जलेसर में दीपावली के पर्व पर अधिक व्यापार होने की उम्मीद है। दीपावली में अभी एक सप्ताह बाकी है, लेकिन बाजार में भीड़ उमड़ रही है। इससे व्यापारी उत्साहित हैं।
ज्वैलरी बाजार में छाई रौनक
पुष्य नक्षत्र में ज्वैलरी बाजार में रौनक छाई रही। विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे परिवारों ने रविवार को विशेष तौर पर स्वर्ण आभूषण खरीदे।
--------------------
मान्यता के अनुसार पुष्य नक्षत्र में दिन खरीदी गई वस्तु से संपत्ति में इजाफा होता है। इसके चलते लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों से भी खरीदारी की। इसके चलते एक दिन में बाजार में करीब चार करोड़ रुपये तक कारोबार पहुंच गया।
विज्ञापन
-अनंत गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
-----------------------
धनतेरस के लिए सबसे ज्यादा गाड़ियां बुक हुई हैं। इस दिन शोरूम से लोग पचास बाइकें ले जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। रविवार को पुष्य नक्षत्र पड़ने के कारण भी कई लोगों ने बाइक खरीदी है। त्योहारों पर ग्राहकों को मनपसंद बाइक के लिए स्टॉक मौजूद है।
-शरद गुप्ता, ऑटोमोबाइल कारोबारी
-----------------------
पुष्य नक्षत्र में सर्वाधिक बिक्री स्वर्ण आभूषणों की होती है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। रविवार को लोगों ने खूब खरीदारी की, इसके चलते बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। वहीं धनतेरस के लिए बाजार में तैयारी पूरी है।
-आनंद चौहान, सराफ

ज्वेलर्स की दुकान पर ज्वेलरी खरीदते ग्राहक ।- फोटो : ETAH