फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District youth festival celebrated on diet

Etah News: डायट पर मनाया गया जिला युवा उत्सव

Tue, 23 May 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
District youth festival celebrated on diet
डायट पर मनाया गया जिला युवा उत्सव
विज्ञापन

पेंटिंग, कविता लेखन, फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन डायट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव सहित शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य जितेंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में किया गया। वहीं युवाओं को पंच प्रण उत्सव के बारे में बताया गया।

राज्यसभा सांसद ने कहा आठ 9 वर्ष पहले अखबार सुबह के समय पढ़ते थे तो घोटाले सामने आते थे। उस समय एक ही बात होती थी भगवान ही मालिक है इस देश का। उन्होंने कहा 8-9 वर्ष में देश बदला, युवाओं को लगने लगा, इसमें हमारी सहभगिता होनी चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है, देश का मान विदेशों में बढ़ गया है। दुनिया देखती है कि विश्व स्तर पर कोई समस्या है तो सभी निगाहें भारत पर जाती हैं। दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बड़ा है। भारत के मान, सम्मान को ऊंचा करने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। एक नंबर पर पहुंचने के लिए निडरता और संकल्प चाहिए। समर्पण का भाव होगा तभी लक्ष्य हासिल होगा। स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को पढ़े काम के प्रति निष्ठा बढ़ेगी। राजनैतिक क्षेत्र में काम करने वालों को आदर्श न माने, भगवान को आदर्श माने। राजनीति करने वालों ने देश को टुकड़ों में बांट दिया। यादव, ठाकुर, ब्राह्मण आदि में बांट दिया गया। जाति से ऊपर उठकर बात करें। उनकी सोच को बदलने का कार्य युवा करेंगे। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पेंटिंग, कविता लेखन, फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान राकेश मधुकर, डॉ जगमोहन सिंह, दयानंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed