{"_id":"69ff755c3c83864a710b7fa1","slug":"district-receives-two-janrath-ac-buses-travel-to-become-easier-this-summer-etah-news-c-163-1-eta1002-150355-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिले को मिलीं दो जनरथ एसी बसें, गर्मी में सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिले को मिलीं दो जनरथ एसी बसें, गर्मी में सफर होगा आसान
विज्ञापन
एटा। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग ने एटा डिपो को दो नई जनरथ एसी बसें उपलब्ध कराई हैं। इन बसों का संचालन जल्द ही एटा से दिल्ली लखनऊ रूट पर शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि जिले में पहली बार एसी बस सेवा शुरू होने जा रही है जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। 28 अप्रैल को अमर उजाला ने गर्मी में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, नहीं है एसी बसें खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के बेड़े में दो एसी बसें शामिल की गई हैं।
गर्मी के मौसम में अब तक यात्रियों को साधारण बसों में सफर करना पड़ता था जहां भीड़ और उमस से काफी परेशानी होती थी। लंबे सफर के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ता था। एसी बसों के शुरू होने से यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द बसें जिले में पहुंचेगीं जिसके बाद पूर्ण रूट व बसों का किराया अभी निर्धारित निर्धारित किया जाएगा।
मोहल्ला मयूर विहार निवासी डॉ. प्रेमपाल सिंह ने कहा कि यह सौगात सफर को और सुविधाजनक बनाएगी। अनुज गुप्ता, अमित कश्यप, विश्नू नागर, चीकू वार्ष्णेय, रामाकांत भारद्धाज, आशीष दुबे, अर्पित उपाध्याय ने कहा कि उजाला ने यात्रियों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।