{"_id":"6179491cdc887c17ed55f396","slug":"district-panchayat-member-shot-the-couple-etah-news-agr512844330","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य ने दंपती को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य ने दंपती को मारी गोली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल मीनू। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना व कस्बा मिरहची में रहने वाले दंपती पर जिला पंचायत सदस्य ने गोली चला दी। गोली महिला को जाकर लगी, जिसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। घायल महिला के पति से लेनदेन को लेकर जिपं सदस्य का विवाद चल रहा था। कस्बा मिरहची में जिन्हैरा रोड स्थित स्टेट बैंक वाली गली निवासी दुष्यंत सिंह की 30 वर्षीय पत्नी वीनू उर्फ मीनू मंगलवार रात करीब 10 बजे गोली लगने से घायल र्हुइं।
उसके पति ने वार्ड संख्या चार के जिपं सदस्य जितेंद्रपाल सिंह उर्फ बंटी राजपूत, उनके भाई दीपू, भागीरथ और वीरेंद्र सिंह निवासीगण नगला श्याम थाना मिरहची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्यंत का आरोप है कि जिपंस और इनके भाई दीपू ने मंगलवार रात घर पर आकर हत्या करने के इरादे से गोली चला दी। जो पत्नी मीनू की पीठ में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। आरोप है कि भागीरथ और वीरेंद्र ने पूर्व में ही धमकी दी थी।
कमेटी की रकम को लेकर चल रहा था विवाद
दुष्यंत का कहना है कि दीपू के साथ उनकी दो कमेटियां चल रही हैं। उसने और उसके रिश्तेदार अरविंद कुमार ने तीन-तीन लाख रुपये की कमेटी उठा ली थी, इनकी दो-दो किस्तें टूट गईं। इसकी रकम देने के लिए धमकी दी जा रही थीं। 16 अक्तूबर को पंचायत हुई तो 30 अक्तूबर को दो लाख 70 हजार रुपये देने का वादा भी हो गया था। दुष्यंत ने बताया कि उसके चार लाख 23 हजार रुपये जिपंस पर थे, इस रकम से किस्त काटने की बात कही तो विवाद हो गया।