फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dispute over demanding one thousand rupees lent in Etah killing young man by hitting him with brick

एक हजार के लिए हत्या: उधार दिए पैसे मांगने पर की गाली-गलौज, बीच-बचाव करने आने आए चाचा को ईंट से कूचा

Mon, 01 May 2023 04:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 04:17 PM IST
सार

एटा में एक हजार के लिए युवक की हत्या कर दी गई। उधार दिए पैसे मांगने पर पहले गाली-गलौज की। बीच-बचाव करने आने चाचा आए को उनके सिर पर ईंट से वार किए। 

विज्ञापन
dispute over demanding one thousand rupees lent in Etah killing young man by hitting him with brick
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की देर शाम एक हजार रुपये के लिए ईंट से कूचकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना सकीट थाना क्षेत्र के काजी मोहल्ला की है। यहां के निवासी मोहम्मद एजाज ने बताया कि उनके भतीजे अजहर से मोहल्ला के ही मुकीद ने एक हजार रुपये उधार लिए थे। अजहर ने उधार दिए पैसे वापस मांगे तो मुकीद गाली-गलौज करने लगा। उसने अजहर के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन

ईंट से सिर पर किए वार

बताया कि मारपीट देखकर भाई मोहम्मद फिराज (40) बीच-बचाव करने लगा। इसी बीच मुकीद ने ईंट उठाकर फिराज के सिर पर वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर वहां गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हम लोग फिराज को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा

सूचना पर एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी धनंजय कुशवाहा और सीओ संगम मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि बच्चों के विवाद और आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ है। इस दौरान सिर में ईंट लगने से युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed