फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dispute over cremation ground, opposition to construction

Etah News: श्मशान के रास्ते का विवाद, निर्माण का विरोध

Tue, 04 Feb 2025 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dispute over cremation ground, opposition to construction
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
मारहरा। कस्बा में मिरहची रोड पर एक भूखंड पर निर्माण कार्य होने पर विवाद हो गया। भूस्वामी का कहना था कि वह अपनी जगह में निर्माण करा रहा है। जबकि लोगों का आरोप था कि निर्माण होने पर श्मशान का रास्ता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार ने बताया कि मिरहची रोड किनारे उनका खेत है। वह उसमें निर्माण करा रहे थे। मंगलवार को मोहल्ला मखमूलगंज के काफी लोग वहां पहुंच गए और निर्माण का विरोध करने लगे। उदयवीर, राजू, मोरमुकुट, भगवान सिंह का कहना था कि निर्माण होने पर श्मशान का रास्ता बंद हो जाएगा। विवाद बढ़ने पर क्षेत्रीय लेखपाल श्याम बाबू को बुलाया गया।
विज्ञापन

अभिलेख का निरीक्षण करने पर लेखपाल ने बताया कि अभिलेखों में रास्ते का कोई जिक्र नहीं है। इस पर काफी समय तक दोनों पक्ष से बहस होती रही। एक पक्ष श्मशान को पुराना बता रहे हैं, तो राजकुमार अपने खेत को पुश्तैनी बता रहा है। कोई समाधान न निकलने पर श्मशान के रास्ते के समाधान की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद को दी गई है। तहसीलदार संदीप सिंह ने बताया कि यदि कोई विवाद है तो उसकी जांच कराकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed