{"_id":"58cae24d4f1c1b992132a4ec","slug":"displeasure-on-name-cut-from-rashan-card-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड सूची से नाम कटने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड सूची से नाम कटने पर आक्रोश
amar ujala
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड सूची से नाम कटने पर नाराजगी जताती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड सूची से नाम कटने से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील आकर हंगामा किया। लोगों ने सूची की जांच कराने और मानक मुताबिक राशन और तेल वितरित कराने की मांग की।
लोगों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हुए एक साल हो चुका है, लेकिन नगर क्षेत्र में बीपीएल कार्ड धारकों की सूची पूरी नहीं हो पाई है। पिछले महीने डीएम के आदेश पर लेखपाल और संग्रह अमीनों ने घर-घर जाकर जांच कर सूची बनाई और होली पर राशन वितरित कराया। पर, डीलर ने दो लीटर केरोसिन दिया। वार्ड नंबर पांच की रहने वाली श्री देवी, सावित्री देवी, ममता देवी, मीना देवी, चंद्रवती देवी आदि ने बताया कि पूर्व में वे बीपीएल कार्ड धारक थी। लेकिन इस बार राशन डीलर ने राशन नहीं दिया। महिलाओं ने कहा कि सूची में गड़बड़ी होने के कारण उनके नाम बीपीएल सूची से काट दिए गए। महिलाओं ने राशन डीलर पर भी आरोप लगाए। मामले में एसडीएम ने जांच के कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मौके पर उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, अनार देवी, पिन्की देवी, रेखा शर्मा, माया देवी, फुरखाना, फराना, प्रीती, नरगिस, बानो बैगम, रेशमा आदि मौजूद रहीं।