Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disaster rains: Waterlogging everywhere, people stuck in jam on the roads

आफत की बारिश : हर ओर जलभराव, सड़कों पर जाम में फंसे लोग

Thu, 06 Jul 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 06 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Disaster rains: Waterlogging everywhere, people stuck in jam on the roads
एटा। उमस भरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार दोपहर मेघा झमाझम बरसे, लेकिन राहत से ज्यादा यह बारिश आफत लेकर आई। शहर में हर ओर जलभराव हो गया। कहीं गलियों में ओवरफ्लो होकर पानी दुकानों में घुस रहा था तो कहीं सब्जी मंडी में सब्जियां पानी में तैरती नजर आ रही थीं। जैसे ही बरसात थमी तो वाहन सड़कों पर उमड़ पड़े और लगभग हर सड़क पर जाम लग गया। इसी समय निकले स्कूल वाहन जाम में फंसने से इनमें बैठे छात्र-छात्राएं करीब एक घंटे तक भूख-प्यास के चलते परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह से घुमड़-घुमड़ कर आ रहे बादल दोपहर करीब 12 बजे बरस पड़े। बरसे भी तो ऐसे कि नाले-नाली, ताल-तलैया सब एक कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे हुई बरसात ने शहर की गलियों ही नहीं, सड़कों को भी पानी से लबालब कर दिया। कई स्थानों पर तो पानी घुटनों से ऊपर तक भर गया। इसकी वजह से तमाम लोगों की बाइकें ही बंद हो गई। बरसात में छतरी न मिलने पर लोग पॉलिथीन लपेटकर निकल रहे थे। नालों की ठीक तरीके से सफाई न हो पाने के कारण बरसात होते ही पानी गलियों में भर गया और उसके बाद दुकानों में घुसने लगा।
विज्ञापन


बरसात के दरम्यान लोग जहां के तहां ठहरे रहे। बारिश बंद होने के बाद करीब डेढ़ बजे लोग निकले तो भीड़ की वजह से शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। बरसात के बाद विद्यालयों से बच्चों को लेकर वाहन निकले तो शहर में जीटी रोड, आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड, निधौली रोड व अलीगंज रोड पर अच्छा खासा जाम लग गया। जाम लगने की वजह से स्कूल बसों में बैठे हुए बच्चे काफी परेशान रहे। साथ ही घर पर भी बच्चे देर से पहुंचे। इसके चलते अभिभावक चिंतित होेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed