फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disabled person on hunger strike deteriorated, got admitted

Etah News: अनशन पर बैठे दिव्यांग की तबीयत बिगड़ी, कराया भर्ती

Mon, 13 Nov 2023 09:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 13 Nov 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Disabled person on hunger strike deteriorated, got admitted
एटा। कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर जलेसर थाना क्षेत्र का एक युवक दिवाली से एक दिन पहले अनशन पर बैठा था। इसकी सोमवार को तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों की टीम भेजी गई। यहां बीपी और शुगर कम होने की वजह से हालत बिगड़ने की बात कही गई। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंची और दिव्यांग को मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नरहुली निवासी दिव्यांग सुनील कुमार को सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम ने एक घंटे पहले ही अनशन स्थल पर पहुंचकर जांचें की थीं। इसमें ब्लड प्रेशर और शुगर कम पाया गया था। इसकी वजह से सुनील को चक्कर आने के साथ ही घबराहट हो रही थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई तो कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ पहुंच गए और अनशनकारी को समझाया गया। किसी तरह से समझाकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए और भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दिव्यांग अपने गांव में झोंपड़ी व शौचालय दूसरे की जमीन पर बनाए था। राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करने गई तो जमीन कब्जामुक्त करा दी। इस पर पुन: कब्जा दिलाने की मांग सुनील द्वारा की जा रही है। अनैतिक मांग को लेकर दिव्यांग अनशन पर बैठा था। तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया है। वही जलेसर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गाटा संख्या 651 की 40 वर्ष पहले चकबंदी हुई थी। तब आबादी में घोषित कर दी गई। इसमें मकान बने हुए हैं। सुनील इन मकानों को तोड़कर कब्जा कराने की मांग कर रहा है। जो गलत है। फिर भी खाली जमीन की त्योहार के बाद पैमाइश कराई जाएगी। अगर उसकी जमीन निकलती है तो दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार की तहरीर पर जलेसर थाना पुलिस ने गांव के ही रामेश्वर सिंह सहित 3 के खिलाफ 11 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने पिटाई कर धमकी देने का आरोप लगाया था। उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद भी अनशन पर जाकर बैठ गया। जबकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed