{"_id":"575867c44f1c1b41359c54c3","slug":"dirt-at-the-station-looking-annoyed-drm-broken-tin-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर गंदगी, टूटा टिन शेड देख नाराज डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर गंदगी, टूटा टिन शेड देख नाराज डीआरएम
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
High speed Telgo train 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जत नगर के डीआरएम निखिल पांडेय ने बुधवार को कासगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर खामियां देख नाराजगी जताई। रेलवे अधिकारियों को तत्काल खामियां दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन में व्यवस्थाओं के सुधार की रिपोर्ट देने को कहा।
सुबह 12 बजे डीआरएम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने टिकट वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। यहां कर्मचारियों की पंखे न होने की शिकायत पर उन्होंने तुरंत पंखे लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुराने वेटिंग रूम में पहुंचे, यहां गंदगी और बदबू से उन्हें नाराज कर दिया। उन्होंने टूटी शेड की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री शौचालय, शीतल पेयजल, वीआईपी लॉज, यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। यहां खाली कैंटीन में गंदगी होने, यात्री के बैठने के लिए सीट के ऊपर टिन शेड खुले होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माणदायी ठेकेदारों, इंजीनियर्स को बुलाकर तीन दिन में व्यवस्थाएं सुधार कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वीआईपी लॉज में दोनों एसी खराब होने पर तत्काल ठीक कराने को कहा। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के इंजीनियर मौजूद थे।
रेलवे कर्मियों ने भी बताई पीड़ा
रेलकर्मियों, अधिकारियों ने अपनी समस्याएं बताई। पुरानी व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्य करने पर बात कही। प्लेटफार्म नंबर एक पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत तोताराम ने बताया कि बारिश के समय उनके कक्ष में पानी भर जाता है। कक्ष के बाहर टिन शेड भी नहीं है। भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार आरपीएफ प्रभारी प्रदीप पांडेय ने रेलवे पुलिस के लिए शौचालय न होने की बात कही। रेलवे स्टेशन पर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर डीआरएम काफी खफा दिखे।
विज्ञापन
बरेली राम गंगा पर पुल निर्माण पूरा होते ही बढ़ेंगी ट्रेेनें
कासगंज। यात्रियों की सुविधाएं पहली प्राथमिकता है। केंद्रीय सरकार ने रेलवे को हाई टेक बनाने के प्रयासों की दिशा में भी कार्य शुरू कर दिया है। मंडल के रेल प्रबंधक निखिल पांडेय ने कासगंज जंक्शन पर निरीक्षण के बाद प्रेस वार्ता में कहा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे के इंजीनियर्स, अधिकारियों को निर्देश दिउ कासगंज बरेली ट्रेक पर ट्रेनें बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि बरेली राम गंगा ब्रिज पर निर्माण कार्य चल रहा है। पुल का निर्माण कार्य पूरा होते ही इस ट्रैक पर इंजीनियर्स के निरीक्षण के बाद तेज गति की एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों का संचालन होगा। मथुरा-कानपुर रूट पर भी परीक्षण के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के संकेत दिए। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय में एसी लगवाने और यात्रियों के लिए विश्रामालय में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।