{"_id":"64d3d02499612fb22f0c20a9","slug":"directors-of-340-schools-did-not-reach-to-collect-marks-etah-news-c-163-1-sagr1019-3612-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अंकपत्र लेने नहीं पहुंचे 340 विद्यालयों के संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अंकपत्र लेने नहीं पहुंचे 340 विद्यालयों के संचालक
Wed, 09 Aug 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में कुल 558 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आने के बाद बोर्ड से हाईस्कूल सहित इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय में पहुंचे थे। यहां उनका वितरण भी शुरू कर दिया गया। डेढ़ माह बाद अब तक कुल 218 विद्यालयों के प्रधानाचार्य ही अंक पत्र लेकर गए हैं। जबकि 340 अब तक नहीं पहुंचे हैं।
विद्यार्थियों के अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय में आने के बाद तत्कालीन डीआईओएस ने विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित प्रबंधकों को निर्देश दिए थे कि यू-डायस पोर्टल पर जो जानकारियां मांगी गईं है। उनको पूरा करने के बाद ही संचालकों सहित प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों के अंकपत्र दिए जाएंगे।
इसके बाद से अंकपत्र ले जाने वालों की संख्या कम रही। आलम यह है कि डेढ़ माह में 218 स्कूलों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंक पत्र संचालक लेकर गए हैं। 340 विद्यालयों के प्रबंधक सहित प्रधानाचार्य अंक पत्र लेने नहीं पहुंचे हैं। ये अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय में एक कक्ष में रखे हैं। एडीआईओएस क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि विद्यालयों के संचालकों को अंकपत्र ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे संपर्क भी किया जा रहा है।