{"_id":"57d5a1954f1c1ba90a319494","slug":"dipo-adhoora-rod-par-hee-bas-staind","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो अधूरा, रोड पर ही बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो अधूरा, रोड पर ही बस स्टैंड
अमर उजाला ब्यूूराे एटा
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे परिवहन निगम की सभी बसें सड़क पर ही खड़ी होती है। रोड के दोनों तरफ बसों की मौजूदगी से सर्कुलर रोड पर दिनभर जाम लगा रहता है। आलम यह है कि वाहन समेत लोगों का यहां से निकलना मुश्किल है। दोपहिया वाहन सवारों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
बस स्टैंड का निर्माण जुलाई माह तक पूरा किया जाना था। पर, अभी 50 फीसदी भी काम नहीं हो सका है। निर्माण की धीमी गति से आवागमन की समस्या पैदा हो गई है। डिपो का निर्माण अधूरा होने के कारण सर्कुलर रोड पर परिवहन निगम की बसें खड़ी होकर सवारियां चढ़ाती, उतारती हैं। अन्य डिपो से आने वाली बसें भी बाहर ही सड़क पर खड़ी हो जाती हैं। कई बार तो एक साथ कई बसें सड़क के दोनों ओर खड़ी जाती हैं। इससे सर्कुलर रोड पर जाम लग जाता है। जाम हटवाने में बिलराम गेट चौकी के सिपाही दिनभर पसीना बहाते हैं। बता दें कि रोडवेज की बसों से प्रतिदिन औसतन 12000 यात्री आते-जाते हैं। हर 15 मिनट पर कोई न कोई बस आती-जाती है।
स्नातक की छात्रा रुपाली ने बताया कि वह रोजाना साइकिल से बिलराम गेट की ओर से कालेज आती है। यहां हर समय जाम लगे रहने से दिक्कतें होती हैं।
यात्री अब्दुल वाहिद के मुताबिक बस अड्डे का निर्माण इतनी धीमी गति से चल रहा है कि अगले साल तक भी इसका निर्माण पूरा होना मुश्किल है। इस समस्या की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।