{"_id":"24b93111102308d9ab9ba57b40a3d4e6","slug":"dhangar-society-becoming-certificate-sitting-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण पत्र न बनने पर धनगर समाज बैठा भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण पत्र न बनने पर धनगर समाज बैठा भूख हड़ताल पर
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व शासन द्वारा आदेश जारी करने के बाद भी धनगर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देने और धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलन करने के बाद भी प्रमाण जारी न होने पर सोमवार को ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के तत्वावधान में समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा समाज के लोगों ने एएसडीएम पीके सक्सेना को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
समाज के लोगों का आरोप है कि डीएम ने गत 21 फरवरी को आदेश जारी किया था कि कि परिवार रजिस्टर, शैक्षिक प्रमाण पत्रों व टीसी प्रमाण पत्र के आधार पर समाज के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। इसके आधार पर समाज के कुछ लोगों के प्रमाण पत्र जारी किए गए। लेकिन इसके बाद एक बार फिर से राजस्व कर्मचारियों द्वारा गलत आख्या लगाना शुरू कर दिया। इसके चलते समाज के लोगों को एक बार फिर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। इससे गत 27 जून को प्रभारी डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि परिवार रजिस्टर की नकल व शपथ पत्र के आधार पर समाज के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, लेकिन इसके बावजूद भी साक्ष्यों का अभाव दर्शा कर राजस्व कर्मचारी गलत रिपोर्ट लगा रहे हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार धनगर, प्रदेश महासचिव चोब सिंह धनगर, नगर अध्यक्ष नीरज धनगर सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।