फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dhamma Yatra carried out with pomp

Etah News: धूमधाम से निकाली धम्म यात्रा

Sun, 21 May 2023 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 May 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dhamma Yatra carried out with pomp
धूमधाम से निकाली धम्म यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का रामपुर। कस्बा में रविवार को तथागत भगवान बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में युवा सम्यक बौद्ध समिति ने भगवान बुद्ध की धम्म यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसमें शामिल लोग बैंडबाजों की धुन पर जमकर झूमे।
मुख्य अतिथि विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह कछपुरा से होते हुए नगर के मुख्य बाजार मोहल्ले गडरियान, बौद्ध विहार होते हुए वापस राहुल निकेतन मोहल्ला कछपुरा में पहुंची। यहां नगर के व्यापारियों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह मिष्ठान और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिसमें वक्ताओं ने मौर्य-शाक्य समाज के उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों को बौद्धिष्ट परिवार की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। भगवान बुद्ध की झांकियों ने नगर वासियों का मन मोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी संजय राघव पुलिस फोर्स सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने भगवान बुद्ध के विचारों के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने संसार को अहिंसा, त्याग, सेवा को अपनाते हुए लोभ व फरेब से दूर रहने की शिक्षा दी। व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकता है। इसे खत्म करने के लिए व्यक्ति को प्रेम का सहारा लेना पड़ता है। डॉ. मुकेश शाक्य, मनोज शाक्य, सम्यक शाक्य, बेचेलाल, सुरेश, रवेंद्र शाक्य, देशराज, विनीता, पिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed