फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dhamm pravartan diwas,dhamm pravartan divas,bauddha dharma

धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर दी धम्म दीक्षा

Wed, 14 Oct 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
dhamm pravartan diwas,dhamm pravartan divas,bauddha dharma
मारहरा में ब्रह्म दीक्षा कार्यक्रम में बौद्ध धर्म की दीक्षा दिलाते आचार्य । - फोटो : ETAH
मारहरा। धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा के मोहल्ला कायस्थान स्थित आंबेडकर पार्क में धम्म दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बौद्धाचार्याें ने अनुयायियों को बौद्ध धर्म की दीक्षा दिलाई। बुधवार को भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध वंदना एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संगठन के मंडल अध्यक्ष एवं बौद्धाचार्य ओमप्रकाश गौतम ने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है।
विज्ञापन

दीनता और हीनता की जगह, जग की समृद्धता आनी चाहिए, लेकिन इसके लिए पंचशील अष्टांग मार्ग के पुन: विस्तार और सत्य, अहिंसा व विश्वबंधुता का प्रचार-प्रसार किया जाना भी जरूरी है। उन्होंने बौद्ध रीति-रिवाज के साथ अनुयायियों को धम्म दीक्षा ग्रहण कराई। इस मौके पर राधाचरण बौद्ध, भगवती प्रसाद, झुन्नीलाल, गीता बौद्ध, रोशनलाल, इंद्रवती, किशन बाबू, योगेंद्र प्रताप सिंह, सोनू, हरिश्चंद्र, राजकुमार, रामसिंह, योगिता प्रियंका, रोशनी, हिमांशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed