{"_id":"6abc0a308371faf418042244","slug":"dggi-team-raids-tobacco-companys-warehouse-etah-news-c-163-1-eta1013-157492-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तंबाकू कंपनी के गोदाम पर डीजीजीआई टीम की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तंबाकू कंपनी के गोदाम पर डीजीजीआई टीम की कार्रवाई
Wed, 30 Sep 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला राधाकृष्ण स्थित लक्ष्मण महावीर तंबाकू कंपनी के गोदाम और कार्यालय पर मंगलवार सुबह डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) लखनऊ की टीम के पहुंचने से खलबली मच गई। टीम सुबह करीब सात बजे कंपनी परिसर में पहुंची और छानबीन शुरू की। 12 घंटे टीम ने दस्तावेज खंगाले। टीम रिकॉर्ड से जुड़े कागजात साथ ले गई है। डीजीसीआई लखनऊ की टीम ने सुबह सात बजे कंपनी के गोदाम पर पहुंची तो कर्मचारियों ने खलबली मच गई। टीम के सदस्य कंपनी स्वामी सुशील वर्मा के आवास पर बने कार्यालय पर भी पहुंचे। टीम के सदस्यों ने कंपनी से जुड़े कागजात को खंगाला और आवश्यक जानकारियां दर्ज कीं। तंबाकू के स्टॉक, बिलिंग के संबंध में जानकारी ली। अंडर बिलिंग की आशंका के कारण दस्तावेज भी कब्जे में लिए। सुबह के समय टीम के पहुंचने के बाद कंपनी परिसर में गतिविधियां तेज हो गईं।
टीम के अधिकारी अपने स्तर से दस्तावेज की जांच-पड़ताल में जुटे रहे। डीजीसीआई टीम की मौजूदगी को लेकर मोहल्ले में भी हलचल रही। कंपनी के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ गई और लोग कार्रवाई को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते नजर आए। टीम की छापेमारी से नगर के अन्य व्यापारियों में भी डर दिखाई दिया। शाम को 7 बजे टीम कार्यालय से निकली। टीम इससे संबंधित दस्तावेज साथ ले गई है।