{"_id":"6a2851c74892f2361a090f05","slug":"dfo-office-employee-accused-of-issuing-threats-at-gunpoint-etah-news-c-163-1-eta1004-151728-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप
Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय के एक कर्मचारी पर दो अन्य कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर धमकाने और अभद्रता का आरोप लगा है। इस मामले में कर्मचारियों ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
वन विभाग के वरिष्ठ सहायक भंवर सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर धीरेंद्र सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। उन्होंने डीएफओ कार्यालय के एक कर्मचारी पर आरोप लगाया है कि सोमवार रात करीब 8 बजे जीटी रोड स्थित नगर पालिका परिषद के पास एक होटल पर दोनों खाना खाने के लिए पहुंचे। इसी दौरान डीएफओ कार्यालय के एक कर्मचारी ने भंवर सिंह के फोन पर कॉल करके गाली गलौज की। करीब 9 बजे वह एक अन्य व्यक्ति को लेकर पहुंच गया। उन्होंने तमंचा दिखाकर धमकाया और पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। अन्य लोगों के आने के बाद कर्मचारी वहां भाग गया। पुलिस को दी गई तहरीर में विभाग के ही 6 कर्मचारियों को गवाह भी बनाया गया है। एसएचओ का कहना है कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज से जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।