{"_id":"015ce0bb374ce90a229277b15b3bb85a","slug":"devotthan-ekadashi-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी आज
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोत्थान एकादशी पर रविवार को पूरे दिन देवों के पूजा पाठ का क्रम चलेगा। पूजा पाठ को लेकर लोगों में एक दिन पूर्व से ही उत्साह दिखा। देवों को पूजने के लिए पूजन सामग्री खरीदारी को बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। पूरे दिन बाजार में रौनक बनी रही।
नगर के गांधी मूर्ति चौराहे, बिलराम गेट चौराहे, जामा मस्जिद क्षेत्र, सहावर गेट सहित अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों में रात्रि से ही किसानों ने अपने खेतों से गन्ना, शकरकंदी, सिंघाड़ा, आदि के फड़ सजा लिए। इन फड़ो पर सुबह से ही बिक्री शुरू हो गई। बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने से पूरे दिन बाजार में रौनक का माहौल रहा। चहल-पहल पर बिक्री के कारण दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक देखी गई। देवोत्थान एकादशी पर दुकानदारों ने भी मौके का फायदा उठाया। 15 से 18 रुपये तक बिकने वाला सिंघाड़ा और शकरगंदी भी 15 से 25 रुपये किलो बिके। वहीं गन्ना भी 10 रुपये प्रति गन्ने के हिसाब से किसानों ने लोगों को दिया। देवोत्थान एकादशी से ही सहालगों की शुरूआत होती है। जिन घरों में देवोत्थान एकादशी पर शादी विवाह से संबंधित अन्य वैवाहिक आयोजन होने थे ऐसे लोगों द्वारा भी बाजार में सामान की खरीदारी की। देवोत्थान एकादशी की पूर्व संध्या से ही बाजार में विवाह से संबंधित सामग्री सेहरा, लहंगा की भी जमकर खरीदारी हुई।