फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Devotees upset due to lack of cleanliness near temples

Etah News: मंदिरों के पास सफाई न होने से श्रद्धालु परेशान

Thu, 03 Oct 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Devotees upset due to lack of cleanliness near temples
एटा। शारदीय नवरात्र की शुरूआत बृहस्पतिवार से हो गई। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, लेकिन कई स्थानों पर मंदिरों के आसपास गंदगी और कचरे के ढेर लगे रहे। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था की अनदेखी के कारण गंदगी है। जनता दुर्गा मंदिर के पीछे निधौली कलां रोड पर कूड़ा डाला जाता है, इसकी वजह से इस मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। जबकि अलीगंज रोड स्थित नर्सरी के सामने दो मंदिर हैं, दोनों ही जगहों पर बृहस्पतिवार को कीचड़ व गंदगी और कचरे का सामना भक्तों को करना पड़ा।
विज्ञापन

श्री महादेव जी मंदिर पर पूजा करने पहुंची साक्षी निवासी आवास विकास नगर ने बताया कि बाहर काफी गंदगी है, इसकी सफाई नहीं कराई गई। जबकि नवरात्रि में सफाई पर नगर पालिका को विशेष ध्यान देना चाहिए। यहीं की रहने वाली अर्चना ने बताया कि मंदिर पर पूजा करने आए हैं, लेकिन बाहर गंदगी देखकर बुरा लग रहा है। सफाई होना जरूरी है। नगर पालिका के प्रभारी ईओ वेदप्रिय आर्य ने बताया कि हर वार्ड और क्षेत्र में सफाई नायकों की टीम का नेतृत्व करने के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। अगर किसी मंदिर के पास सफाई नहीं हो रही है तो सुपरवाइजर की जिम्मेदारी है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed