{"_id":"6240a2ed6ca98012e54ddad5","slug":"devotees-danced-fiercely-in-bhajan-sandhya-of-khatu-shyam-etah-news-agr5283242143","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम की भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्वालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम की भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्वालु
विज्ञापन
जलेसर में आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में प्रस्तुति देतीं रश्मि शर्मा।
- फोटो : ETAH
जलेसर। श्री श्याम सेवादार परिवार संस्था के तत्वावधान में प्रेम वाटिका में शनिवार शाम को खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे।
खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया था। जिसमें कलाकारों ने रविवार भोर तक बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दीं। पटना (बिहार) से आईं रश्मि शर्मा, आगरा से आए बंसी वर्मा एवं विकास वर्मा के भजनों पर श्याम प्रेमियों ने भक्ति के रस में डूबकर भजन संध्या का आनंद लिया।
श्याम सेवा परिवार ने धर्म प्रेमियों को मंच पर बुलाकर हवन में आहुति दिलाने, सम्मान प्रतीक पट्टा पहनाने एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की।
इस दौरान लघु उद्योग प्रकोष्ठ ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक अजय कुमार गर्ग, विवेक बंसल, कौशल वार्ष्णेय, विजय गर्ग, अमित वर्मा, उत्साह भारद्वाज सभासद, दीपक पालीवाल, राहुल मिश्रा, ऋषभ सिंघल, मनोज अग्रवाल, रिजि वार्ष्णेय, राजीव सिंघल, राहुल अग्रवाल, दुष्यंत तिवारी, राधे अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विवेक गोयल मौजूद थे।