फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Details not given on U DISE, salaries of 74 head teachers withheld

Etah News: यू डायस पर नहीं दिया ब्योरा, 74 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

Wed, 10 Jan 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Details not given on U DISE, salaries of 74 head teachers withheld
एटा। यू- डायस पर विद्यार्थियों का विवरण मांगा जा रहा है। इसके लिए कई बार निर्देश जारी किए गए, लेकिन विवरण देने में विद्यालयों के प्रधानाचार्य रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर बीएसए ने 74 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारियों से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन




बीएसए दिनेश कुमार ने बताया शिक्षा महानिदेशक द्वारा विद्यालयों का विवरण सहित शिक्षकों का विवरण व विद्यार्थियों की संख्या यू- डायस पर मांगी गई। जनपद में परिषदीय विद्यालयों सहित माध्यमिक विद्यालयों व मदरसा से शिक्षकों सहित विद्यालयों में संसाधनों का विवरण दे दिया गया, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या का विवरण पोर्टल पर नहीं दिया गया। उन्होंने बताया मदरसों का 42 प्रतिशत, माध्यमिक शिक्षा विभाग का 71 प्रतिशत व बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित निजी विद्यालयों का 68 प्रतिशत तथा परिषदीय विद्यालयों का 21 प्रतिशत विवरण देना बाकी है।
विज्ञापन



जिले में 50 प्रतिशत से विद्यार्थियों का कम विवरण अपलोड करने वाले प्रधानाध्यापकों सहित प्रभारी प्रधानाध्यापकों का कार्य पूरा न होने तक वेतन रोका गया है। जबकि खंड शिक्षा अधिकारियों से दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed