{"_id":"6a19dace6519a681a605fc52","slug":"despite-no-entry-there-is-traffic-jam-at-the-main-intersection-etah-news-c-163-1-eta1003-151317-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नो एंट्री होने पर भी मुख्य चौराहे पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नो एंट्री होने पर भी मुख्य चौराहे पर लग रहा जाम
Fri, 29 May 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
कस्बा मिरहची के मुख्य चौराहे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्याकर्ता।
मिरहची। कस्बे से गुजरे हाइवे के मुख्य चौराहे पर नो एंट्री होने के बावजूद वाहन मुख्य बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। नो एंट्री का पालन न होने पर कस्बे के मुख्य चौराहे पर सुबह से शाम तक जाम की समस्या रहती है। पूरे दिन जाम की समस्या से हाईवे पर गुजरने वाले वाहन अक्सर जाम में फंसे रहते हैं।
कस्बे के बीचों बीच से गुजरे हाइवे पर मुख्य चौराहा है, चौराहे से कस्बे के एक मार्ग मुख्य बाजार होते हुए मारहरा जाता है। दूसरा मार्ग अचलपुर होते हुए एटा-अमांपुर मार्ग पर मरथरा पर निकलता है। मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री लागू होने पर भी इसका पालन नहीं हो रहा है। इससे बाजार में जाम की समस्या पैदा हो जाती है। चौराहे पर हथठेल, ऑटो, टिर्री के बेतरीबी से खड़े होने पर पैदल गुजरना भी मुश्किल होता है। बाजार में दुकानदार दुकान के सामने सामान सजा लेते हैं, इसके बाद वाहनों के खड़े होने पर दूसरे वाहन के निकलने को जगह नहीं रहती है। व्यापारी नेता रामप्रताप लोधी, संतोष सर्राफ ने नो एंट्री को प्रभावी करने की मांग की है। थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने नगर पंचायत प्रशासन से बातकर अतिक्रमण हटवाने को अभियान चलाया जाएगा।