फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Despite all efforts, 32 percent of adolescents are deprived of vaccine

तमाम कोशिशों के बाद भी 32 फीसदी किशोर टीके से वंचित

Thu, 10 Feb 2022 07:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Despite all efforts, 32 percent of adolescents are deprived of vaccine
एटा। 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों के कोरोना टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद 32 फीसदी किशोर टीके से वंचित हैं। अब तक दूसरी खुराक लेने में भी कुल आठ फीसदी किशोर ही आगे आए हैं। शेष किशोर स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बने हुए हैं।
विज्ञापन

15 वर्ष से अधिक के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण करने के लिए विद्यालयों में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से छात्र-छात्राओं के टीकाकरण की रिपोर्ट तलब की तो टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए। इसके बावजूद कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिले के 124454 किशोर-किशोरियों को टीकाकरण के लिए लक्षित किया गया है। बुधवार रात जारी की गई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 84451 का टीकाकरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 67.85 फीसदी है और अभी 32.15 फीसदी किशोर टीके से वंचित हैं। वहीं 18 वर्ष से अधिक के 1256809 का टीकाकरण होना था, इनमें से 1233037 का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दूसरी डोज 940888 को लगाई जा चुकी है। बूस्टर डोज 12678 को लगाई गई है जो 71 फीसदी तक पहुंच गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया कि 32 फीसदी के करीब 15 से 18 वर्ष तक के किशोर टीका लगने के लिए रह गए हैं। इनके टीकाकरण पर पूरी ताकत के साथ टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed