फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   desh mein khushahaalee aur aman kee dua

देश में खुशहाली और अमन की दुआ

Tue, 13 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
desh mein khushahaalee aur aman kee dua
ईद-उल- अजहा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले भर में ईद-उल- अजहा का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही लोग नमाज की तैयारियों में जुट गए। जिले भर में 99 स्थानों पर लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। 84 हजार लोगों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। बच्चों में भी पर्व का उत्साह देखा गया। काफी संख्या में बच्चे भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। नमाज अदा करने के साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने ईद की बधाईयां दीं। बकरों को सजाकर कुर्बानी के लिए तैयार किया गया। कुर्बानी के बाद बकरों के हिस्सों को गरीबों में भी बांटा गया। पर्व पर मुस्लिम बस्तियों में काफी रौनक रही। पर्व पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आया। पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करने के बाद अपने पूर्वजों का स्मरण करना नहीं भूले।
विज्ञापन


कासगंज(ब्यूरो)। पर्व को देखते हुए ईदगाहों एवं मस्जिदों पर जाने वाले मार्गों को सुबह ही साफ करा दिया गया। जिससे नमाजियों को दिक्कतें न हों। वहीं पूरे दिन नलकूपों से पालिका ने पेयजल की पूर्ति की गईं। ईद की नमाज के दौरान कासगंज छर्रा व कासगंज गंगीरी मार्ग की बसों का संचालन बंद कर दिया गया। इन क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। छर्रा अड्डा बरेली मार्ग पुरानी रेलवे क्रासिंग पर ही वाहनों को रोक दिया गया। बिलराम गेट चौराहे से भी बड़े वाहनों का प्रवेश छर्रा मार्ग पर नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज(ब्यूरो)। ईद के मौके पर फकीरों व गरीबों को जकात बांटी गई। ईदगाह मार्ग पर बड़ी संख्या में फकीर व गरीब पंक्तिबद्ध बैठे थे। जिनको मुस्लिम समाज के लोग धन अन्न आदि का वितरण करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed