फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dengue outbreak in Kuberpur, four from card and one confirmed in ELISA test

Etah News: कुबेरपुर में डेंगू का प्रकोप, कार्ड से चार और एलाइजा जांच में एक की पुष्टि

Wed, 06 Sep 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak in Kuberpur, four from card and one confirmed in ELISA test
अवागढ़। गांव कुबेरपुर में डेंगू का प्रकोप है। बुधवार को गांव में कार्ड से चार और एलाइजा जांच में एक डेंगू मरीज की पुष्टि हुई। गांव में हालात सुधर नहीं रहे हैं। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगा बुखार से पीड़ितों का इलाज किया।
विज्ञापन

गांव कुबेरपुर में लगभग 100 लोग बुखार की चपेट में हैं। यहां के 12 लोग आगरा में उपचार करा रहे हैं। वहीं मंगलवार को एक युवक की मौत भी डेंगू से हुई है। गांव के लोगों में बुखार को लेकर दहशत है। मंगलवार को स्वास्थ्य कैंप लगाया गया था। इस दौरान डेंगू जांच को सैंपल आए थे। जांच में 38 वर्षीय नीरज पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम ने बुधवार को शिविर लगाकर 45 मरीजों को देखा। जिनमें ज्यादातर बुखार से पीड़ित मरीज थे। 33 मरीजों की मलेरिया और डेंगू की जांच की गई। जहां चार व्यक्ति कार्ड से डेंगू पॉजिटिव पाए गए। ग्रामीणों ने बताया बुधवार को भी चार लोग इलाज कराने के लिए अवागढ़ गए।
विज्ञापन

----------
दवा का कराया छिड़काव
गांव में बुधवार को भी घरों और नालियों में डीडीटी व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। सीएचसी चुरथरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया के बृहस्पतिवार को एक टीम भरकना और रोहिना गांव में भेजी जाएगी। वहीं उन्होंने घरों के आस-पास व कूलर आदि में पानी को एकत्रित न होने देने और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है, जिससे लार्वा एकत्रित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आशा को दिया नोटिस
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुखार फैलने की सूचना न देने को लेकर आशा सोनम को नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई थी कि आशा गांव में रहती ही नहीं है। इसके चलते नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed