{"_id":"5dcd957f8ebc3e54761775c0","slug":"dengu-etah-news-agr415271020","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड तट रक्षक बल कर्मी समेत दो की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड तट रक्षक बल कर्मी समेत दो की बुखार से मौत
विज्ञापन
कासगंज सिढ़पुरा में बुखार से मौत का शिकार सेवानिवृत्त तटरक्षक बल दल अधिकारी सूरज सिंह
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/ गंजडुंडवारा/ सिढ्पुरा। जिले में डेंगू का डंक लगातार अपने पैर पसार रहा है। रिटायर्ड तट रक्षक बल उत्तम अधिकारी सहित दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। जबकि पांच नए मरीज एनएस-1 पॉजेटिव पाए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
सूरज सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी सादामानगर सिढ़पुरा भारतीय तटरक्षक बल में उत्तम अधिकारी की रैंक में तैनात थे। अगस्त को वह सेवानिवृत्त होने के बाद वे सिढ़पुरा में रहने लगे। उनको बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। जहां गुुरवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मेहरूनिशा (22) पत्नी नईम निवासी ग्राम पचपोखरा गंजडुंडवारा पचपोखरा को कई दिन से बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनको चिकित्सक को दिखाया गया। उनकी प्लेटनेस काफी कम रह गई। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उनको अलीगढ़ ले जाया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी प्लेटनेस मात्र 15 हजार रह गई थी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में उनको प्लेटनेस चढ़वाई, लेकिन उनको बचाया नही जा सका। उनकी मौत होते ही चीत्कार मच गया। पति नईम का कहना है कि चिकित्सकों ने महिला की मौत डेंगू से होना बताया। एटा रोड निवासी राजकीय ठेकेदार पंकज कुमार गुप्ता के पुत्र स्पर्श गुप्ता (17) को सोमवार को तेज बुखार आया। इसके बाद चिकित्सक को दिखाया गया चिकित्सक ने जांच कराई जिसमें डेगू बुखार की पुष्टि हुई।
इसके बाद उनको दिल्ली ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जिले में अभी डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। सबसे अधिक प्रभावित गांव भैंसोरा खुर्द में तीन नए मरीजों एनएस 1 पॉजेटिव पाया गया। शहर के मोहल्ला नवाब के एक व्यक्ति में एनएस 1 पॉजेटिव निकला। वहीं पहाड़पुर कटरा गावं में भी एक मरीज एनएस 1 पॉजेटिव पाया गया। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सनौड़ी खास में बुखार का प्रकोप
कासगंज। सुन्नगढ़ी के सनौड़ी खास में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। इस गांव में गुरुवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। शिविर में 281 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 80 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। इनमें से 5 में मलेरिया पॉजेटिव पाया गया। 4 मरीजों को तेज बुखार की शिकायत के बाद गंजडुंडवारा के स्वास्थ्य केद्र पर भर्ती किया गया है।
एक दिन पहले लगाए शिविर में भी इस गांव में 4 मरीजों में मलेरिया पॉजेटिव मिला था। सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव ने गांव में पहुंच कर दो स्थानों पर लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। गांव में दवा का भी छिड़काव कराया।
ग्राम सनौड़ी में 36 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। किसी में एनएस-1 पॉजेटिव नहीं मिला है। मलेरिया पॉजेटिव निकाला है।
डॉ. मुकेश कुमार चिकित्साधीक्षक गंजडुंडवारा