{"_id":"5f6f840b8ebc3e9bb604d898","slug":"dengoo-maleria-hospital-etah-etah-news-agr461057367","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के साथ डेंगू भी पसार रहा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के साथ डेंगू भी पसार रहा पैर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार कराने को कतार में खड़े लोग- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में डेंगू और मलेरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अस्पताल पहुंच रहे बुखार से पीड़ित मरीजों में से दो से तीन मरीजों के प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत मिल रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इन मरीजों में डेंगू के लक्षण हैं।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में आठ दिन पूर्व कासगंज रोड निवासी युवक को किट पर डेंगू की पुष्टि हुई थी। शनिवार को जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया बीते एक सप्ताह से बच्चों में बुखार होने की अधिक शिकायत आ रही है। उनकी जांच के दौरान प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत मिल रही है।
प्रतिदिन वह 25 से 30 बुखार से पीड़ित मरीजों को देखते हैं। जहां दो से तीन बच्चों में प्लेटलेट्स कम होने की बात सामने आ जाती है। आगरा रोड स्थिति आरोग्य नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. कृष्ण का कहना है कि बुखार के रोगियों में डेंगू की शिकायत मिल रही है। एक दो दिन में कोई न कोई व्यक्ति डेंगू के रोग से ग्रसित मिल जाता है।
विज्ञापन
ऐसे फैलता है डेंगू
- बुखार से पहले जाड़ा लगता है, बदन टूटता है।
- सिर, जोड़ों में दर्द, आंखों में दर्द और लाल होना।
- मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर चकत्ते पड़ जाना।
ऐसे करें बचाव
- कूलर की टंकी से पानी खाली कर दें।
- आसपास जलभराव न होने दें।
- फुल बाजू के कपड़े पहनकर सोएं।
- मच्छरदानी का उपयोग करें।
- जलभराव में मिट्टी के तेल की बूंदें छिड़क दें।
जिले में अभी तक कोई व्यक्ति डेंगू के रोग से ग्रसित नहीं मिला है। प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू नहीं कह सकते। जिला अस्पताल से कार्ड पर डेंगू की सूचना भी अभी नहीं मिली हैं।
लोकमन सिंह, प्रभारी मलेरिया अधिकारी