फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demanding wage encompass Shicshamitron

वेतन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का धरना

Mon, 16 Nov 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 16 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
 Demanding wage encompass Shicshamitron
वेतन भुगतान और एरियर की मांग को लेकर आक्रोशित शिक्षामित्रों ने सोमवार को संकुल भवन पर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। साथ ही ऐलान किया कि बुधवार से शिक्षामित्र क्रमिक अनशन कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


संगठन नेता राजेश गुप्ता, कृपाल सिंह, अवधेश यादव, मनोज यादव ने कहा कि अधिकारियों की उपेक्षा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व घोषित आंदोलन के बाद भी संबंधित अधिकारियों ने कोई बात नहीं की।
विज्ञापन


साथ ही ऐलान किया कि बुधवार से यह आंदोलन क्रमिक अनशन में बदल जाएगा। आक्रोशित शिक्षामित्र पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रामलाल कुशवाहा ने कहा कि विभाग को नियमानुसार वेतन का भुगतान करना होगा। संगठन नेता आलोक मिश्रा, हरिओम प्रजापति, राष्ट्रदीप पचौरी, होशियार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed