{"_id":"6577f9365856b4a2a5014b0b","slug":"demand-to-hang-gogamedi-killers-etah-news-c-163-1-sagr1016-9553-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी देने की मांग
Tue, 12 Dec 2023 11:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को मृत्युदंड देने की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह सूरज ने भी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या होने पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए रोष जताया है।
श्रवण गंगा सेवा समिति के लालपुर स्थित कार्यालय पर सोमवार को आसपास के जनपदों से सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। शोक सभा में शामिल क्षत्रिय बंधुओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। शाम को 5 बसों और एक दर्जन से अधिक कारों में सैकड़ों क्षत्रियों का काफ़िला श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पैतृक निवास हनुमानगढ़ राजस्थान के लिए रवाना हो गया।