फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demand to give one crore rupees on the death of farmer

Etah News: पिछले 4 दिन से ठीक से नहीं सोए थे रामनिवास

Wed, 11 Sep 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to give one crore rupees on the death of farmer
एटा। थाना नयागांव के सिकंदरपुर फेरू गांव निवासी किसान रामनिवास पिछले चार दिनों से काफी परेशान चल रहे थे। बैंक से फोन आने के बाद ठीक से सोए नहीं थे और मंगलवार को घर के अंदर से दवा खाने की कहकर बैठक में गए और तमंचे से गोली मार ली।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर फेरू निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि पिछले सप्ताह बैंक से फोन आया और कर्ज की राशि जमा करने की बात कही। तो पिता ने जल्द ही जमा करने का वादा किया। इतने में अमीन का भी फोन आ गया और उन्होंने भी पिता से केसीसी का लोन जमा करने के बारे में कहा। इसके बाद से ही पिता परेशान दिखाई दे रहे थे। पिछले 4 दिनों से न सही तरीके से खाना खा रहे थे और न ही ठीक से सो पा रहे थे। जिसके कारण उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार को सुबह लगभग 10.30 बजे दवाई खाने की कहकर घर के बाहर वाले कमरे (बैठक) में गए। उसके कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब तक हम लोग पहुंचे पिता खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed