{"_id":"674fed75d2f2335eaf032247","slug":"demand-for-arrest-of-murderer-ruckus-stopped-funeral-rites-etah-news-c-163-1-eta1001-126494-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग, अंतिम संस्कार रोक किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग, अंतिम संस्कार रोक किया हंगामा
Wed, 04 Dec 2024 11:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव बुरहनाबाद में सोमवार सुबह सूरज उर्फ प्रभाकर (18) का शव घर के आंगन में मिला था। मृतक के भाई व अन्य परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार रोककर हंगामा किया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
गांव बुरहनाबाद निवासी राजकुमार ने बताया कि भाई अतिवीर सिंह ने 3 वर्ष पूर्व अपने फूफा होरीलाल निवासी दोकेली थाना ढोलना जिला कासगंज से एक प्लॉट खरीदा था। होरीलाल ने रिश्तेदारी का हवाला देते हुए बैनामा नहीं किया, बल्कि एक स्टांप पेपर पर बिक्री की बात लिखी थी। कुछ समय बाद हमारे गांव के पूर्व प्रधान हरिओम शर्मा ने पत्नी के नाम उस प्लाॅट का बैनामा करा लिया।
अतिवीर सिंह ने हरिओम शर्मा से शिकायत की तो उसकी पिटाई की गई। रविवार को पुलिस के माध्यम से अतिवीर को जेल भिजवा दिया। छोटा भाई सूरज उर्फ प्रभाकर रविवार देर शाम इन लोगों से भाई के बारे में जानकारी लेने पहुंचा तो उसको भी गालियां देते हुए पीटा। रात के समय उसकी हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह शव घर के आंगन में पड़ा मिला। राजकुमार की तहरीर पर हरिओम सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्टअटैक बताई गई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंच गया तो परिजन ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ सदर संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला बिगड़ने से पहले ही पूरे सर्किल का फोर्स बुला लिया गया। इसके बाद परिजन को समझाते हुए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
परिजन रिपोर्ट दर्ज करने और हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। -संजय कुमार सिंह, सीओ सदर