{"_id":"58a494db4f1c1bd257d83d29","slug":"deelaron-ne-samay-par-dukaan-kholakar-baanta-raashan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलरों ने समय पर दुकान खोलकर बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलरों ने समय पर दुकान खोलकर बांटा राशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बांटा राशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम की चेतावनी के असर से बुधवार को राशन की दुकानें पूरे दिन खुली नजर आईं। इस दौरान डीलरों से उपभोक्ताओं को राशन का वितरण किया। साथ ही खाली वक्त में फीडिंग पूरी कराने के लिए डाटा जुटाने की मशक्कत की। अमर उजाला टीम ने बुधवार को राशन वितरण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह स्थिति सही मिली।
गांधी मार्केट स्थित राशन की दुकान पर सुबह 11:00 बजे उपभोक्ताओं की भीड़ लगी थी। उपभोक्ता गेहूं, चावल और अन्य सामान के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। राशन लेने आई सुमन ने बताया कि अब तक राशन पूरा नहीं मिलता था, लेकिन आज सही मिला है। डीलर कैलाश चंद्र सागर ने बताया कि जितना राशन गोदाम से आता है, उसे पूरा वितरित करा देते हैं। मेहता रोड स्थित राशन की दुकान पर दोपहर एक बजे कोई उपभोक्ता तो नहीं था, लेकिन डीलर अपना कार्य निपटाते नजर आए। वहीं उपभोक्ता दोपहर को दुकान खुली देखकर आश्चर्य में थे। एक उपभोक्ता ने बताया कि वैसे तो दुकान 11 बजे तक बंद हो जाती है। बुधवार को दुकान खुली देख उपभोक्ता खुश नजर आए। अलीगंज तिराह स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति द्वारा संचालित दुकान पर केरोसिन का वितरण हो रहा था। यहां धूप होने के चलते डीलर ने गोदाम को बंद कर अंदर छाया में लाइन लगवाई हुई थी। डीलर ने बताया केरोसिन का पूरा वितरण किया जा रहा है।