फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Declare those who do not give up possession of government land as land mafia

Etah News: सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ने वालों को भूमाफिया भी घोषित करें

Tue, 16 May 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 16 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Declare those who do not give up possession of government land as land mafia
एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एंटी भूमाफिया, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संबंधित विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आयोजित की गई। डीएम ने सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ने वालों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कराएं, साथ ही भूमाफिया भी घोषित करें। डीएम ने कहा कि अनावश्यक समय तक केसों को लंबित न रखा जाए। मत्स्य पालन, कुम्हारीकला के पट्टों के आवंटन की कार्यवाही अतिशीघ्र तीनों तहसीलों में की जाए। रियल टाइम खतौनी के तहत तहसीलवार आवंटन की कार्रवाई अतिशीघ्र पूर्ण की जाए। ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण करें, जिस लेखपाल पर 10 से अधिक प्रकरण लंबित है, उन पर कार्यवाही के लिए एसडीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन 22 मई से 10 जून तक किया जाएगा। सभी लेखपाल रोस्टर के अनुसार अपने आवंटित ग्राम में बैठकर पीएम किसान के कार्य को पूर्ण करें, इसकी तहसील स्तर से नियमित समीक्षा की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कर करेतर की वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के संबंध में वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, वन विभाग, खनन, कृषि विपणन, मण्डी समिति, बाट माप, सिंचाई विभाग की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed