{"_id":"67e3ee57cccd7455e80d9c36","slug":"decision-taken-to-get-arrested-if-farmers-are-not-released-in-punjab-etah-news-c-163-1-eta1002-131488-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पंजाब में किसानों की रिहाई न होने पर गिरफ्तारी देने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पंजाब में किसानों की रिहाई न होने पर गिरफ्तारी देने का लिया निर्णय
Wed, 26 Mar 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
एटा। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा की बैठक जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में आयोजित हुई। पदाधिकारियों ने खनोरी बॉर्डर पर किसानों गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बिना शर्त जल्द रिहाई करने की मांग की। मांग न पूरी होने पर जिले में डीएम और कमिश्नरेट पर मंडलायुक्त के कार्यालय पहुंचकर गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया।
शहीद पार्क में बुधवार को बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिश चंद्र मिश्रा ने कहा कि खनोरी बॉर्डर पर 13 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पंजाब और केंद्र की सरकार ने किसानों के साथ गंभीरता पूर्वक वार्ता नहीं की। उन्हें अनैतिक ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया। इस पर उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से किसान नेताओं ने अपने-अपने संगठन और मोर्चा के माध्यम से आपसी वार्ता कर अगले 7 दिनों में डीएम कार्यालय और मंडलायुक्त कार्यालय पर गिरफ्तारी देने का संकल्प लिया है।
किसान नेता वीरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर 13 महीने से सड़कों पर पड़ा हुआ था। सरकार इतनी तानाशाह और अत्याचारी हो चुकी है कि किसानों की मांगों को सुनना नहीं चाहती। राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पंडित ने कहा कि देश का किसान संविधान और अनुशासन का सम्मान करना जानता है। राज्य की और केंद्र की तानाशाह सरकार है। वो यह न समझें कि देश का किसान कमजोर है। वह ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है। परंतु संविधान और प्रशासन के सम्मान के चलते सिर झुकाकर आग्रह करता है। जिलाध्यक्ष हबीब अहमद, डॉ. रवि यादव, विष्णु कुमार लोधी, संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।