{"_id":"60f31db98ebc3e6d2c11ea31","slug":"death-sucide-etah-news-raja-ka-rampur-news-etah-news-agr5002314194","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक और ने किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक और ने किया प्रयास
विज्ञापन
एटा। गांव नहर मोर्चा निवासी युवक ने गृह कलह से तंग आकर शुक्रवार रात पेड़ चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र स्थित गांव नहर मोर्चा निवासी सद्दीक (35) पुत्र शब्बीर ने शुक्रवार रात गांव के पास ही आम के बाग में पत्नी की चुनरी से पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को शनिवार सुबह घटना की जानकारी हो सकी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सद्दीक शराब पीने का आदी थी और अपने हिस्से की संपत्ति को बेच चुका है। इसके बाद घर का खर्चा चलना मुश्किल हो गया तो पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसी गृह कलह के चलते वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला लालपुर निवासी सुनील कुमार (35) ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर पर ही साड़ी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी पर आनन-फानन परिजनों ने उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले झगड़ा होने पर सुनील कुमार की पत्नी मायके चली गई थी। सुनील उसे लेने गया तो उसने आने से इनकार कर दिया। इस वजह से आत्महत्या करने की कोशिश की।