फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   death of one in a road accident

ट्रक की टक्कर से बाबा की मौत, नाती गंभीर घायल

Wed, 03 Feb 2021 10:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
death of one in a road accident
मृतक सलीम फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
एटा/ जलेसर। नगर के बाईपास मार्ग पर सब्जी मंडी में गजक-रेवड़ी बेचने जा रहे बाबा की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई, वहीं 14 वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से गुस्साए मोहल्लेवासियों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सराय खान निवासी पचास वर्षीय मोहम्मद सलीम अपने नाती 14 वर्षीय रोहित पुत्र चांद मोहम्मद के साथ रेहड़ी लगाकर गजक-रेवड़ी बेचने सब्जी मंडी जा रहे थे। प्रात: काल बाईपास मार्ग पर से जाते समय तेज गति से आ रहे ट्रक नंबर 9530 ने रेहड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सलीम के चिथड़े उड़ गए और नाती टक्कर लगने से रेहड़ी समेत खाई में जा गिरा। इससे उसके गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लावासी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और शव के साथ जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गुस्साए मोहल्लेवासियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने एसडीएम को जानकारी दी तो तत्काल उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने मोहल्ले वासियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अफजल ने ट्रक चालक के विरुद्ध घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed