{"_id":"6219219e16e38f1ab27321ad","slug":"death-etah-news-agr5254535126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला दो साल के मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला दो साल के मासूम का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में मिला दो साल के मासूम का शव
बृहस्पतिवार दोपहर से लापता था गांव नगवाई का ऋषभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव नगवाई में दो वर्षीय मासूम का शव शुक्रवार को एक तालाब में मिला। वह बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से लापता था। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव नगवाई निवासी किशन कुमार बेलदारी पर कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। किशन ने बताया कि उसका दो वर्षीय पुत्र ऋषभ बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक जब बच्चा नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन सहित गांव के अन्य लोग उसे रात भर खोजते रहे। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने तालाब का पानी निकालकर इसे खाली कराया। पानी निकलते ही तालाब में मासूम की शव मिला। कुछ समय बाद परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने खेलते-खेलते तालाब में डूबने की आशंका जताई। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि मासूम के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई थी। जानकारी होने पर गांव में पुलिस गई। तब तक उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।