फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Deadly attack on elderly mother with iron rod

Etah News: वृद्ध मां पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

Mon, 20 Apr 2026 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on elderly mother with iron rod
अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला काजी में गुस्से में आकर एक युवक ने अपनी वृद्ध मां पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों के हस्तक्षेप पर वृद्धा की जान बचाई जा सकी। मामले का संज्ञान लेतेे हुए पुलिस घायल वृद्धा के बड़े बेटे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला काजी में बनवारी लाल का परिवार रहता है उनके दो बेटे-बहू साथ में रहते हैं। बनवारी लाल की वृद्ध पत्नी निर्मला देवी रविवार की रात को बिजली न होने पर गर्मी से परेशान होकर घर के बाहर सो रहीं थीं। इसकी जानकारी होने पर बड़े बेटे रमेश ने आपत्ति जताई, इस पर मां-बेटे में विवाद हो गया। गुस्से में आवेश खो बैठे रमेश ने लोहे की रॉड से अपनी मां पर हमला कर दिया। पैरों पर कई वार किए जाने से वह बुरी तरह घायल हो गईं।
विज्ञापन

चीखपुकार सुन पड़ोसी और उनका छोटा बेटा ब्रजेश, उसकी पत्नी ने हस्तक्षेप कर वृद्धा को बचाया। खून बहने पर वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पड़ताल शुरू कर वृद्धा के हमलावर बेटे रमेश की तलाश शुरु कर दी है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा मामले की जानकारी होने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है तहरीर न मिलने पर भी वृद्ध मां के हमलावर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed