फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dead by current

विद्युतकर्मी की करंट से चिपक कर मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Thu, 14 Jan 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
dead by current
एटा/जलेसर। क्षेत्र में 33 केवीए की लाइन डालने के दौरान अचानक विद्युत करंट लगने से विद्युतकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने एटा-मथुरा बाईपास पर जाम लगा दिया। ग्रामीण मौके पर ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं। विधायक, पालिकाध्यक्ष, एसडीएम, तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का काम किया, पर ग्रामीण नहीं माने। वहीं देर शाम प्रशासन 25000 रुपये नकद दिए तब कहीं जाकर ग्रामीण माने और जाम खोला। इस दौरान विद्युत विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

कसबा स्थित 132 केवीए स्टेशन से गांव बेरनी तक करीब 18 किलोमीटर लंबी नई लाइन डाली जा रही है। 33 केवीए की लाइन पूर्ण होने के कगार पर है। अंतिम चरण में नगर के बाईपास मार्ग पर रेलवे स्टेशन रोड के निकट लाइन डाली जा रही है। इस कार्य का ठेका आगरा स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने राज कारपोरेशन को दिया हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से लाइन पर मजदूर शट्डाउन लेकर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे करीब कर्मचारी चाय-नाश्ते के लिए नीचे उतर आए। इसके बाद जैसे ही दस बजे करीब कर्मचारी दोबारा काम करने विद्युत खंभे पर चढ़े अचानक विद्युत तारों में करंट आने के कारण तहसील क्षेत्र के गांव वीर नगर नारू निवासी 27 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र हरि सिंह करंट से चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद विद्युत ठेकेदार प्रदीप उर्फ डीजे उन्हें प्राइवेट चिकित्सालय और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मृतक के परिजन एवं ग्रामीण शव घटना स्थल पर ले आए और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी केपी सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बताया कि पहले मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएं फिर पोस्टमार्टम कराएं, उसके उपरांत ही सरकारी सहायता मिल सकेगी लेकिन ग्रामीण मौके पर ही आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े हुए हैं। विधायक संजीव दिवाकर एवं पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल, उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा भी मौके पर पहुंच गए, फिर भी ग्रामीण नहीं माने। वहीं भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर मौके पर पहुंचे और एसडीएम एसपी वर्मा से वार्ता कर मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 25000 रुपये नकद दिलवाए। तब ग्रामीणों ने जाम खोला। एसडीएम ने बताया कि मृतक के पास खेती की जमीन है, उसे कृषक दुर्घटना बीमा एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मामले के संबंध में मृतक के भाई देवेंद्र ने ठेकेदार एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी कल्लू जिसने शट्डाउन के बावजूद भी विद्युत लाइन चालू कर दी थी के विरुद्ध लापरवाही बरतने की प्राथमिकी जलेसर थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed