फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of youth missing for 23 days found lying in well in Etah

Etah: साथी कर्मचारियों से झगड़ा हुआ, पिटाई के बाद से गायब था युवक; 23 दिन बाद कुएं में मिला शव

Sat, 03 Feb 2024 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 07:30 PM IST
सार

एटा में होटल काम करने वाले युवक का साथी कर्मचारियों से झगड़ा हुआ। उसकी पिटाई होने के बाद से वह गायब था। अब 23 दिन बाद कुएं में उसका शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Dead body of youth missing for 23 days found lying in well in Etah
सत्यपाल सिंह उर्फ गब्बर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में 23 दिन से गायब युवक का शव शुक्रवार की शाम कुएं में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने देखा तो जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवक की पहचान होने पर परिजन ने हत्या कर शव फेंकने की बात कही। युवक का शव मलावन थाना क्षेत्र के निगोह हसनपुर गांव में मिला। 

विज्ञापन


मूल रूप से रिजोर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर नगरिया निवासी सत्यपाल सिंह उर्फ गब्बर (35) का शव बरामद हुआ है। भाई विनोद कुमार ने बताया कि गब्बर मलावन के पास ही स्थित एक होटल पर कार्य करता था। 11 जनवरी की रात करीब 8 बजे किसी बात को लेकर अन्य कर्मचारियों से झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान उसकी पिटाई की गई थी। इसके बाद होटल स्वामी ने उसे रात में ही निकाल दिया था। गब्बर ने कॉल करके रात करीब 9.30 बजे भतीजे पवन को कॉल करके बताया कि मेरे पीछे 3 लड़के लगे हुए हैं जो मेरी हत्या कर देंगे। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया और कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 13 जनवरी को थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस को झगड़ा होने की बात की पूरी बताई गई। लेकिन, पुलिस की ओर से गंभीरता से मामला नहीं लिया गया। न हीं सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखें गए। आरोप है कि 11 जनवरी की रात में ही हत्या करके शव को कुएं में डाल दिया गया।


युवक शराब पीकर होटल पर आया था। इस पर मालिक ने उसे काम पर नहीं रखा। इसके बाद नाराज होकर वह चला गया था। शव कुएं से बरामद हुआ है। हत्या जैसा मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। -संजय सिंह, सीओ सकीट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed