फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of young man found on the noose, in-laws accused of murder

फंदे पर मिला युवक का शव, ससुरालीजन ने लगाए हत्या के आरोप

Tue, 09 Aug 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found on the noose, in-laws accused of murder
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अल्लापुर में 20 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को फंदे पर लटका मिला। युवक के ससुरालीजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि परिजन ऐसी कोई बात नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन

गांव अल्लापुर निवासी मानसिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर मंगलवार को बताया कि वह मंगलवार सुबह खेत से घर पहुंचे तो 20 वर्षीय बेटे करन का शव फंदे पर लटका मिला। करन की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। दो माह पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। वह फोन पर बात भी नहीं करती थी। इससे करन शराब ज्यादा पीने लगा था।
विज्ञापन

आए दिन घर में मारपीट करता था। वहीं मौत की सूचना पर पहुंचे फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी मृतक के ससुर दुलारे ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप परिजन पर लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि गांव अल्लापुर में युवक की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed