फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of young man found hanging, suspected of murder

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 29 Aug 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging, suspected of murder
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिस पर शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन

गांव नवीनगर निवासी अशोक यादव (45) पुत्र मुलायम सिंह का शव शनिवार रात करीब 12 बजे शौचालय में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। राजेंद्र का कहना है कि परिवारीजन शनिवार की रात एटा स्थित भाई उजागर के पुत्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। घर पर अकेले अशोक यादव रह गए।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे भतीजा सोनू घर पहुंचा तो आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई। पूरे मकान की तलाशी ली गई। न मिलने पर शौचालय को देखा गया। यहां शव गमछे से फंदे पर लटका हुआ था। सिर व चेहरे पर हल्की चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि हत्या की आशंका जताई गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिर भी चिकित्सकों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed